spot_img

चैत्र मास की 10 खास बातें:हिन्दी पंचांग का पहला महीना है चैत्र; इस महीने में मनाई जाएगी नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और शुरू होगा नवसंवत्

Must Read

हिन्दी पंचांग का पहला महीना चैत्र शुरू हो गया है। इस महीने में शीतला सप्तमी-अष्टमी, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा जैसे कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे। मान्यता है कि ब्रह्मा जी ने इस महीने की शुक्ल प्रतिपदा से सृष्टि की रचना करना शुरू की थी। जानिए इस महीने से जुड़ी 10 खास बातें…

  1. चैत्र महीने से हिन्दी पंचांग का नववर्ष शुरू होता है। 21 मार्च को चैत्र अमावस्या पर संवत् 2079 खत्म होगा और 22 तारीख से संवत् 2080 शुरू हो जाएगा।
  2. चैत्र में गणेश जी के लिए व्रत-उपवास करने की पहली चतुर्थी 10 मार्च को और दूसरी 25 मार्च को रहेगी।
  3. विष्णु जी की भक्ति और पूजा-पाठ करने के लिए पहली एकादशी 18 मार्च को और दूसरी 1 अप्रैल को रहेगी।
  4. चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि का महत्व काफी अधिक है। इन तिथियों पर शीतला माता को ठंडे खाने का भोग लगाया जाता है।
  5. चैत्र मास की अमावस्या 21 तारीख को है। इस दिन पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध, धूप-ध्यान, दान-पुण्य आदि शुभ काम किए जाते हैं।
  6. 22 मार्च से चैत्र मास की नवरात्रि शुरू हो रही है। इसी दिन गुड़ी पड़वा है और नवसंवत् 2080 शुरू हो जाएगा। इस बार तिथियों की घट-बढ़ नहीं होने से नवरात्रि पूरे नौ दिन की ही रहेगी।
  7. श्रीराम का प्रकट उत्सव यानी श्रीराम नवमी 30 अप्रैल को रहेगी। इसी तिथि पर श्रीराम चरित मानस ग्रंथ की जयंती भी मनाई जाती है। 6 अप्रैल को हनुमान जी का प्रकट उत्सव और चैत्र पूर्णिमा है।
  8. इस महीने की पूर्णिमा तिथि पर चित्रा नक्षत्र रहता है, इसी वजह से हिन्दी पंचांग के पहले महीने का नाम चैत्र पड़ा है।
  9. चार युगों में पहले सतयुग की शुरुआत चैत्र से ही मानी गई है। इस महीने में ही भगवान विष्णु ने पहला अवतार मस्त्य (मछली) के रूप में लिया था। मत्स्य अवतार ने सृष्टि के सभी प्राणियों को, राजा मनु, सप्त ऋषियों, सभी वेदों को जल प्रलय से बचाया था।
  10. चैत्र मास से शीत ऋतु खत्म हो जाती है और ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत होती है। इस वजह से चैत्र माह से खान-पान और जीवन शैली में बदलाव कर लेना चाहिए। ऐसी चीजें खानी चाहिए, जो आसानी से पच जाती हैं। शरीर में पानी की कमी न हो, इस बात का ध्यान रखना चाहिए।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कांग्रेस को खाता भी नहीं खोलने देंगे छत्तीसगढ़ में, मीडिया से कहा मुख्यमंत्री ने।देखिए वीडयो।

Acn18.com छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को कोरबा में मीडिया से बातचीत में कहां की भारतीय...

More Articles Like This

- Advertisement -