spot_img

कियारा-सिद्धार्थ आज 7 फेरे लेंगे:शादी की रस्में सूर्यगढ़ की बावड़ी में होंगी, ईशा अंबानी समेत मुंबई से कई मेहमान आएंगे

Must Read

acn18.com जैसलमेर/ एक्ट्रेस कियारा और अभिनेता सिद्धार्थ आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शाही शादी के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ में देशी-विदेशी फूलों से विशेष मंडप सजा है।

- Advertisement -

फेरों से पहले करीब सुबह 11 से 1 के बीच हल्दी की रस्म होगी। दूल्हा-दुल्हन दोनों को उनके दोस्त और परिवार की महिलाएं हल्दी लगाएंगी। इसके बाद होटल के कोर्टयार्ड में वरमाला होगी। शादी के लिए एक स्पेशल बावड़ी तैयार की गई है।

मंगलवार सुबह से ही होटल के बाहर और अंदर चहल-पहल हो रही है। सिक्योरिटी भी काफी टाइट है। होटल स्टाफ मेंबर,गार्ड और ड्राइवरों को भी पूरी चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है। मेन गेट से रिसेप्शन तक 3 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं।

शादी के लिए महल को अंदर से फूलों से सजाया गया है। आज हल्दी, फेरे और रिसेप्शन होगा।
शादी के लिए महल को अंदर से फूलों से सजाया गया है। आज हल्दी, फेरे और रिसेप्शन होगा।

फेरों की रस्म के लिए स्पेशल बावड़ी
कियारा-सिद्धार्थ होटल की बावड़ी में फेरे लेंगे। बावड़ी को स्पेशल फेरों की रस्म के लिए ही बनाया गया है। बीचों-बीच मंडप और चारों ओर मेहमानों के बैठने की जगह है। इसे फूलों से बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है।

मुंबई से आज भी आएंगे मेहमान
शादी के लिए मेहमानों का आना रविवार से शुरू हो गया था। मुंबई से आज भी कई गेस्ट आने वाले हैं। इसमें कियारा की दोस्त ईशा अंबानी भी शामिल हैं। वे रविवार रात को भी अपने प्राइवेट चार्टर से जैसलमेर आई थीं। होटल में वेलकम पार्टी अटेंड करने के बाद देर रात ही वापस मुंबई लौट गई थीं।

आज शादी के लिए वापस आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म प्रोड्यूसर आरती शेट्टी, फिल्म प्रोड्यूसर पूजा शेट्टी, बॉलीवुड एक्टर शाहरुख की दोस्त काजल आनंद, एक्टर करण वोहरा, रिया वोहरा, फिल्म प्रोड्यूसर अमृतपाल सिंह बिंद्रा, फिल्म डायरेक्टर एंड राइटर सकून बत्रा, एक्ट्रेस गौरी बब्बर, एक्टर रोहित बक्शी, क्लब महिंद्रा से रमींद्र बेदी, किम्पी बेदी, गनीव बेदी शादी में आएंगे।

सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम हैं। हथियारों के साथ गार्ड तैनात हैं। अंदर जाने वाले होटल स्टाफ, ड्राइवर की भी 3 पॉइंट पर चेकिंग हो रही है।
सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम हैं। हथियारों के साथ गार्ड तैनात हैं। अंदर जाने वाले होटल स्टाफ, ड्राइवर की भी 3 पॉइंट पर चेकिंग हो रही है।

दूल्हा-दुल्हन की एक झलक पाने को बेताब फैंस
शादी की खबर आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों के नाम से पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिया था। सभी दोनों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखना चाहते हैं।

कियारा-सिड के लहंगे और शेरवानी को लेकर भी एक्साइटमेंट है। दोनों के शादी के कपड़े मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए हैं।

कियारा को स्वर्णलेखा गुप्ता करेंगी तैयार
कियारा को दूल्हन के रूप में इंडस्ट्री की फेमस मेकअप आर्टिस्ट स्वर्णलेखा गुप्ता तैयार करेंगी। उनकी पूरी टीम शनिवार शाम को ही मुंबई से जैसलमेर पहुंच चुकी है।

मेकअप और ज्वेलरी से ब्राइडल को खूबसूरत लुक दिया जाएगा। अमित ठाकुर उनका हेयर स्टाइल देखेंगे। कियारा की मां और उनके परिवार की महिलाओं को तैयार करने के लिए अलग-अलग मेकअप आर्टिस्ट की टीम है।

कियारा-सिद्धार्थ की शादी को लेकर बॉलीवुड में भी काफी एक्साइटमेंट है। कई बड़े स्टार्स ने उन्हें बधाई दी है।
कियारा-सिद्धार्थ की शादी को लेकर बॉलीवुड में भी काफी एक्साइटमेंट है। कई बड़े स्टार्स ने उन्हें बधाई दी है।

इस खास मौके पर कियारा-सिद्धार्थ के परिवार, करियर और लव स्टोरी के बारे में पढ़िए …

दिल्ली के रहने वाले हैं सिद्धार्थ
सिद्धार्थ मल्होत्रा नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। उनके पिता सुनील मल्होत्रा नेवी ऑफिसर थे। वहीं, मां रीमा मल्होत्रा हाउस वाइफ हैं। बड़े भाई हर्षद बैंक में नौकरी करते हैं।

सिद्धार्थ की फैमिली में भाभी पूर्णिमा मल्होत्रा और एक भतीजा भी है। सिद्धार्थ अपने परिवार के साथ शनिवार को दिल्ली से आए थे।

जैसलमेर एयरपोर्ट से बाहर आते हुए हर्षद दूर से बिल्कुल सिद्धार्थ की तरह दिखे। दोनों भाइयों की हाइट-पर्सनलिटी सेम है।

हर्षद ने सूर्यगढ़ जाते हुए कहा था कि- ‘वे शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।’ वहीं भाभी भी पिंक ड्रेस में एकदम कूल लगी। सिद्धार्थ का भतीजा भी काफी हैंडसम है। एयरपोर्ट पर उनका कूल अंदाज और स्माइल सभी को पसंद आई।

सिद्धार्थ दिल्ली के रहने वाले हैं। उनकी अपने भाई के साथ बॉन्डिंग काफी अच्छी है। दोनों का लुक सेम है।
सिद्धार्थ दिल्ली के रहने वाले हैं। उनकी अपने भाई के साथ बॉन्डिंग काफी अच्छी है। दोनों का लुक सेम है।

करण के स्टूडेंट ने टीवी पर किया था काम
सिद्धार्थ ने अपने करियर शुरुआत 16 साल की उम्र में ‘धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान’ टीवी सीरियल से की थी। उन्होंने पृथ्वीराज चौहान के भाई जयचंद का रोल प्ले किया था।

18 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू किया था। वे साल 2010 में आई मूवी ‘माइ नेम इज़ ख़ान’ में करण जौहर के असिस्टेंट डायरेक्टर थे।

करण जौहर ने ही अपने धर्मा प्रोडक्शन धर्मा की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से फिल्मों में ब्रेक दिया था। इसके बाद उन्होंने 2014 में कॉमेडी-ड्रामा मूवी ‘हंसी तो फंसी’, 2014 में रोमांटिक थ्रिलर एक विलेन,2016 में कपूर एंड संस की थी। कारगिल वॉर पर आधारित सिद्धार्थ की हालिया रिलीज मूवी शेरशाह हिट रही थी। शेरशाह में कियारा भी फीमेल लीड रोल में थीं। दोनों की एक्टिंग और बॉन्डिंग ने खासी तारीफें बटोरी थीं।

सिद्धार्थ ने टीवी सीरियल में एक्टिंग और मॉडलिंग भी की है। करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर उनकी पहली मूवी थी।
सिद्धार्थ ने टीवी सीरियल में एक्टिंग और मॉडलिंग भी की है। करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर उनकी पहली मूवी थी।

बिजनेस फैमिली से हैं कियारा
कियारा महाराष्ट्र की है। उनके पापा जगदीप आडवाणी बिजनेसमैन हैं और मां टीचर हैं। एक छोटा भाई मिशाल है। एयरपोर्ट पर उनके पापा ‘ऑल द बेस्ट’ बोलकर होटल के लिए रवाना हुए थे। कियारा ने 2014 में बॉलीवुड में काम करना शुरू किया था।

‘फुगली’ उनकी पहली फिल्म थी। 2016 में ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में धोनी की वाइफ साक्षी का रोल प्ले किया। 2019 में शाहिद कपूर के साथ कबीर सिंह फिल्म में करने पर सबसे ज्यादा पंसद की गई। शेरशाह, भूल भुलैया- 2, गुड न्यूज और जुग जुग जियो एक्ट्रेस की कुछ हिट फिल्में हैं।

आलिया भट्‌ट के कारण बदलना पड़ा नाम
कियारा आडवाणी को बॉलीवुड में काम करने के लिए आलिया भट्‌ट के कारण अपना नाम बदलना पड़ा था। सलमान का कहना था कि, इंडस्ट्री में ऑल रेडी एक आलिया है।

ऐसे में उन्हें करियर में नुकसान हो सकता है। भाईजान की एडवाइज को मानते हुए उन्होंने अपना नाम कियारा रखा था। ये नाम सलमान ने ही दिया था।

​​​​​​दोनों छुपाते रहे प्यार को
कियारा-सिद्धार्थ ने कभी फैंस के सामने अपने प्यार का इजहार नहीं किया है। शादी का भी दोनों की ओर से अनाउंसमेंट नहीं की गई। शेरशाह की शूटिंग से परवान चढ़े प्यार को दोनों छुपाते ही आए हैं।

हालांकि, 2020 में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने अफ्रीका जाने पर इनके रिलेशनशिप की बात उड़ने लगी थीं। इसके बाद 2021 में कियारा ने सिद्धार्थ के माता-पिता को अपने घर पर डिनर पर बुलाया था। तब दोनों के पैरेंटस मिले थे।

रायपुर: मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने मिला आमंत्रण

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

तीसरी बार प्रधानमंत्री को मौका देने जनता तैयार.पसान में मुख्यमंत्री विष्णु देव ने सभा को संबोधित किया

ACN18.COM कोरबा / कोरबा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार लगातार तेज हो रहा है। जिले के सीमांत क्षेत्र पसान...

More Articles Like This

- Advertisement -