spot_img

हनुमानगढ़ी अयोध्या के इंदर गिरी की कोरबा में मौत, ज्यादा जानकारी नहीं मिली, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

Must Read

acn18.com कोरबा/रिसदी क्षेत्र में एक व्यक्ति के यहां रुके अयोध्या के इंदर गिरी की मौत होने के बाद पुलिस ने सामाजिक संस्था के जरिए उसका अंतिम संस्कार करा दिया है। इससे पहले कई स्तर पर परिजनों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया गया। संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को यहां से इस बारे में सूचना दे दी गई है।

- Advertisement -

झाड़फूंक करने वाले व्यक्ति के रूप में आसपास के कुछ लोग इंदर गिरी को जानते थे। कुछ मौकों पर उसका यहां आना जाना लगा रहता था। खबरों के मुताबिक अमृत दास के यहां 1 सप्ताह से इंदर गिरी रह रहा था। इस बीच स्वास्थ्य खराब होने पर उसे 7 जनवरी को जिला अस्पताल ले जाएंगे जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाने के लिए पुलिस कोशिश कर रही थी। नगर निरीक्षक रूपक शर्मा ने बताया कि इस दौरान मृतक के अयोध्या हनुमानगढ़ी क्षेत्र के निवासी होने की जानकारी मिली। लेकिन परिजनों के संबंध में पता नहीं चलने के कारण शव का अंतिम संस्कार कराया गया है।

इस प्रकार के मामलों में मृतक के फोटोग्राफ और अन्य संबंधित जानकारी को अधिकतम जगह साझा किया जाता है ताकि वहां से जरूरी सहायता प्राप्त हो सके। अंतिम विकल्प मैं पुलिस मृतकों का अंतिम संस्कार करा देती है।

रायपुर : शासन की योजनाओं के जरिये डेढ़ लाख करोड़ रुपये गांवों तक पहुंचा : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वार्ड ब्वॉय ने की मरीज के साथ मारपीट,मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल का मामला

acn18.com कोरबा / कोरबा के मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है...

More Articles Like This

- Advertisement -