spot_img

धान खरीदी का काम चल रहा जोरों पर,केंद्रो में है धान का बंपर स्टाॅक,समर्थन मूल्य पर हो रही है खरीदी

Must Read

acn18.com कोरबा /कोरबा में धान खरीदी का काम तेज गति से चल रहा है। खरीदी के साथ ही उठाव के कार्य ने भी रफ्तार पकड़ी हुई है। जिले के सभी केंद्रो में निर्बाध तरीके से खरीदी का काम किया जा रहा है। बरपाली,तुमान,तिलकेजा फड़ का हमने निरिक्षण किया व्यवस्थित ढंग से धान को रखा गया है। वहीं धान को बेमौसम बारिश से बचाने भी जरुरी उपाय अपनाए गए है।

- Advertisement -

प्रदेश में हुई अच्छी बारिश का परिणाम जिले के धान खरीदी केंद्रो में आसानी से देखा जा सकता है जहां किसान अपनी फसल लेकर उसे बेचने पहुंच रहे है। जिले में इस साल धान की बंपर पैदावार हुई है यही वजह है,कि केंद्रो में धान का बंपर स्टाॅक लगा हुआ है। हमने ग्रामीण क्षेत्र के कुछ धान खरीदी केंद्रो का निरिक्षण किया जहां नियमों के तहत धान की खरीदी होना पाया गया। सबसे पहले हम बरपाली के खरीदी केंद्र पहुंचे जहां किसानों की मेहनत बारदानों में नजर आई। फड़ प्रभारी ने बताया,कि उनके केंद्र में 1410 किसान पंजीकृत है जिसमें से 250 किसानों ने अपना धान बेच लिया वहीं उठाव की स्थिती भी यहां ठीक है।

बरपाली के बाद हम तुमान के धान खरीदी केंद्र पहुंचे समर्थन मुल्य पर धान की खरीदी चल रही थी। यहां भी किसानों का एक एक दाना धान लिया जा रहा था। फड़ प्रभारी ने बताया,कि यहां 11 सौ से अधिक किसान पंजीकृत है जिसमें से करीब 300 किसानें ने अपना धान बेच लिया है। अब तक यहां 13 हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। प्रभारी ने कहा,कि निर्धारित अवधी के भीतर पूरे किसानों का धान खरीद लिया जाएगा।

तिलकेजा के फड़ में भी सुचारु रुप से धान की खरीदी होना पाया गया। यहां करीब सात सौ किसान पंजीकृत है जिनसे करीब 600 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से बारिश के आसार बने हुए हैं उसे देखते हुए धान को सुरक्षित रखने तारपोलिन सहित सुरक्षा के अन्य संसाधान है।

प्रदेश सरकार के निर्देश पर राज्य शासन के मार्गदर्शन में धान खरीदी का कार्य जारी है।31 जनवरी तक धान की खरीदी होनी है। उम्मीद की जानी चाहिए,कि निर्धारित अवधी तक धान की खरीदी पूरी कर ली जाएगी।

फेक वकील ने इंजीनियर को लगाया 58 लाख का चूना:सरकारी कामों के टेंडर दिलाने के नाम पर करोड़ों का घपला, आरोपी गिरफ्तार

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

स्टेरिंग फेल होने के बाद ट्रेलर हुआ दुर्घटनाग्रस्त.चालक पवन मानिकपुरी की मौत, हेल्पर गंभीर

acn18.comकोरबा / कोरबा जिले के बाकी मोगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए हादसे में ट्रेलर चालक पवन मानिकपुरी की...

More Articles Like This

- Advertisement -