spot_img

इंडोनेशिया में तबाही के 3 मिनट:भूकंप के बाद मलबे में अपनों की तलाश, 13 हजार बेघर; पार्किंग-सड़कों पर इलाज

Must Read

acn18.com जकार्ता/इंडोनेशिया के मुख्य आईलैंड जावा में सोमवार को आए भूकंप में 162 की मौत हुई और 700 से ज्यादा लोग घायल हैं। भूकंप के बाद हर ओर मलबा, लाशें और घायल नजर आ रहे हैं। 2 हजार से ज्यादा घर तबाह हो गए। 13 हजार लोग बेघर हैं। अस्थाई कैंपों, पार्किंग और सड़कों पर ही घायलों का इलाज किया जा रहा है।

- Advertisement -

सबसे ज्यादा तबाही हुई है सियांजुर कस्बे में, जहां भूकंप के दौरान 3 मिनट तक इमारतें हिलती रहीं। सबसे ज्यादा मौतें भी यहीं हुई हैं। आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं है।

घनी आबादी में घर ढह गए, मलबे में अभी भी तलाश जारी

  • पश्चिमी जावा द्वीप में सोमवार दोपहर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन में ज्यादा नीचे नहीं था। केंद्र 10 किमी. नीचे था।
  • अधिकारियों के मुताबिक, ज्यादा गहराई में भूकंप का केंद्र होता तो इतनी तबाही नहीं मचती। तब भूकंप सतह पर ज्यादा दूरी तक फैलता और उसकी ताकत घटती जाती।
  • इंडोनेशिया की जियोफिजिकल एजेंसी के मुताबिक, भूकंप आने के बाद 25 आफ्टर शॉक्स आए। इससे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला।
  • सियांजुर सबसे ज्यादा प्रभावित इसलिए हुआ, क्योंकि वहां आबादी काफी घनी है। यहां भूस्खलन आम बात है। घर ज्यादा मजबूती से नहीं बने हैं।
  • हादसे में कितने लोग मारे गए हैं, यह आंकड़ा अभी पूरी तरह साफ नहीं है। रातभर रेस्क्यू वर्क चला। मलबे में घायलों और बॉडीज की तलाश अभी जारी है।सियांजुर के प्रशासनिक चीफ हरमन सुहेरमान ने कहा, “मलबा गिरने की वजह से ज्यादातर लोग घायल हुए हैं। पास ही एक गांव हैं, जहां से लगातार एंबुलेंस में घायल अस्पताल पहुंचाए जा रहे हैं। इस गांव में कई ऐसे परिवार थे, जिन्हें हटाया नहीं गया था। कई घायलों का इलाज अस्पताल के बाहर कार पार्किंग और सड़कों पर चल रहा है। भूकंप के बाद कई घंटों तक अस्पतालों में बिजली नहीं थी। भूकंप प्रभावित इलाकों में इलेक्ट्रिसिटी बहाल करने में 3 दिन का वक्त लगेगा। रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।”
  • जज से बोला आफताब- गुस्से में श्रद्धा का कत्ल किया:ब्लेड और आरी गुरुग्राम में फेंके थे, पुलिस रिमांड चार दिन और बढ़ी
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बालको के अग्निशमन सेवा सप्ताह से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को मिला बढ़ावा

बालकोनगर, 25 अप्रैल, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अग्नि सुरक्षा अभियान के साथ...

More Articles Like This

- Advertisement -