spot_img

जेल में मसाज करा रहे केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन:भाजपा ने VIDEO जारी कर तिहाड़ में VVIP ट्रीटमेंट का दावा किया, ED भी कर चुकी शिकायत

Must Read

acn18.com नई दिल्ली/आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन फिर विवादों में हैं। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की तरफ से पोस्ट किए गए एक वीडियो में सत्येंद्र जैन जेल में मसाज कराते दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED ने भी कोर्ट में एक हलफनामा और कुछ तस्वीरें देकर इसकी शिकायत की थी।

- Advertisement -

तिहाड़ से सत्येंद्र जैन के तीन CCTV फुटेज सामने आए
दिल्ली की तिहाड़ जेल से सत्येंद्र जैन के कुल तीन वीडियो सामने आए हैं। इन्हें CCTV फुटेज बताया गया है। इन वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स सत्येंद्र जैन की फुट, हेड और बॉडी मजास कर रहा है। ED ने भी कुछ समय पहले आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को VVIP ट्रीटमेंट मिल रहा है। ये वीडियो सितंबर महीने के बताए जा रहे हैं।

पहला वीडियो, 13 सितंबर

यह वीडियो 36 सेकेंड का है। इसमें सफेद टी-शर्ट पहने एक आदमी मंत्री के पैरों की मसाज कर रहा है। बेड पर लेटे हुए सत्येंद्र जैन कुछ पेपर देख रहे हैं। बिस्तर के पास रखी कुर्सी पर आराम तकिया या मनसद भी दिखाई दे रहा है। उनके बेड पर भी आर्थोपेडिक पिलो जैसा तकिया नजर आ रहा है। एक तकिये पर रिमोट पड़ा है। कमरे में मिनरल वाटर की बोतलें भी दिख रही हैं।

दूसरा वीडियो, 14 सितंबर

यह वीडियो 26 सेकेंड का है। इसमें सत्येंद्र जैन आराम से बिस्तर पर लेटें हुए हैं और एक आदमी उनके पैर दबा रहा है। उनके कमरे में कुर्सी पर न्यूजपेपर या मैगजीन भी दिखाई दे रही है।

तीसरा वीडियो, 14 सितंबर

यह वीडियो भी 26 सेकेंड का है। इसमें सत्येंद्र जैन कुर्सी पर बैठे हुए हैं और एक व्यक्ति उनके सिर की मसाज कर रहा है। कमरे में एक जोड़ी जूते और एक जोड़ी चप्पलें नजर आ रही हैं। इस वीडियो में भी उनके बिस्तर पर एक रिमोट दिखाई दे रहा है।

जैन को सुविधाएं देने पर DG और सुपरिंटेंडेंट हटाए गए थे
सत्येंद्र जैन को VVIP ट्रीटमेंट देने के आरोप में तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 7 के सुपरिन्टेंडेंट अजीत कुमार को 14 नवंबर को सस्पेंड कर दिया गया था। इससे एक दस दिन पहले यानी 4 नवंबर को तिहाड़ के DG संदीप गोयल को हटाकर उनकी जगह संजय बेनीवाल को लाया गया था। उन पर तिहाड़ में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने 10 करोड़ रुपए वसूलने का आरोप लगाया था। इनके साथ कुछ और कर्मचारियों को भी हटाया गया था।

वीडियो इस समय आने के मायने: गुजरात की राजनीति में नुकसान
गुजरात चुनाव में आप ईमानदारी को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बता रही है। भाजपा अब तक लगातार इसी पर चोट करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इसका कोई ठोस सबूत सामने नहीं आ पा रहा था। जो भी आरोप भाजपा ने लगाए, आप ने उसी मजबूती से उन्हें खारिज किया और उलटा भाजपा पर आरोप गढ़ने का आरोप मढ़ दिया।

इस वीडियो से आप की छवि को सीधे नुकसान पहुंचेगा, क्योंकि इसे नकारना आसान नहीं। इससे भाजपा के बाकी आरोपों को भी बल मिलेगा। खासकर 10 दिन बाद गुजरात में पहले चरण की वोटिंग है। इस बीच ये वीडियो आप के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

ED भी कोर्ट में सुविधाएं देने का आरोप लगाया था
ED ने कहा था कि सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल में कई तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। जेल के CCTV फुटेज में उन्हें बैक और फुट मसाज कराते देखा गया है। जेल सुपरिन्टेंडेंट नियमों के खिलाफ जाकर सत्येंद्र जैन से मुलाकात करते हैं, वे उनसे पूछने जाते हैं कि जेल में मंत्री को कोई समस्या तो नहीं है।

केस के आरोपियों संग सेल में करते हैं मीटिंग
ED ने कहा था कि कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर सत्येंद्र जैन के लिए रोजाना उनके घर से खाना मंगाया जाता है। उनकी पत्नी पूनम जैन अक्सर उनसे मिलने सेल में आती हैं, जो गलत है। वे केस के अन्य आरोपियों के साथ अपनी सेल में घंटों मीटिंग करते हैं। सत्येंद्र जैन जेल मंत्री होने का गलत फायदा उठा रहे हैं।

तिहाड़ प्रशासन ने आरोपों को गलत बताया
तिहाड़ प्रशासन ने बताया कि ED ने AAP नेता सत्येंद्र जैन की सेल और वार्ड की CCTV फुटेज मांगी थी, जो एजेंसी को मुहैया करवा दी गई हैं। सत्येंद्र जैन के सेल में बाहर से कोई नहीं आता।

सुबह जब कैदियों की गिनती के लिए सेल खुलती है, उस वक्त वार्ड में मौजूद सभी कैदी एक-दूसरे से बात कर सकते हैं। इसी दौरान सत्येंद्र केस के अन्य आरोपियों से मीटिंग करते हैं। जेल प्रशासन ने सेल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट होने से इनकार किया है।

ठग सुकेश का आरोप- जैन ने 10 करोड़ रुपए लिए
1 नवंबर को जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना को चिट्ठी लिख दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर बड़ा दावा किया था। सुकेश ने कहा कि जेल में सुरक्षा और सहूलियत के नाम पर जैन ने 10 करोड़ रुपए वसूले थे। ये रकम उनके एक करीबी के जरिए ली गई थी।

मंत्री जैन और पूर्व DG पर धमकाने के भी आरोप
सुकेश ने अपने वकील के नाम एक अन्य पत्र में लिखा- 1 नवंबर को मैंने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखा था। इसमें बताया था कि जेल में सुख-सुविधा उपलब्ध कराने के बदले में केजरीवाल सरकार के जेल में बंद मंत्री सत्येद्र जैन को 10 करोड़ रुपए दिए हैं। उपराज्यपाल से यह शिकायत करने के बाद सत्येंद्र जैन और जेल के तत्कालीन डीजी उसे (सुकेश को) धमका रहे हैं। लेटर की पुष्टि सुकेश के वकील ने मीडिया से की है।

सहकारी कर्मचारी संघ गया धरने पर, धान खरीदी का काम पूरी तरह से ठप्प, चार सुत्रीय मांगो को लेकर हो रहा प्रदर्शन

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बालको के अग्निशमन सेवा सप्ताह से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को मिला बढ़ावा

बालकोनगर, 25 अप्रैल, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अग्नि सुरक्षा अभियान के साथ...

More Articles Like This

- Advertisement -