spot_img

‘मैं लंबे समय से इसका इंतजार कर रही थी’, मतदान करने के बाद बोलीं सोनिया गांधी

Must Read

acn18.com नई दिल्ली/कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जारी है। देशभर में 9 हजार से अधिक प्रतिनिधि नए अध्यक्ष को चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वोटिंग का समय शाम 4 बजे तक है। करीब 22 साल बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। गांधी परिवार के करीबी मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच मुकाबला है। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने वोट डाल दिया है।

- Advertisement -

बता दें कि मतों की गिनती बुधवार को होगी। मतों की गिनती के बाद लगभग 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 24 साल बाद आज वोटिंग हो रही है। इस पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला है। देशभर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ऑफिस में 9 हजार डेलिगेट्स (वोटर) वोटिंग कर रहे हैं।

वोटिंग से पहले शशि थरूर के लिए चुनाव के नियमों में बदलाव किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि थरूर को राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में पोलिंग एजेंट्स नहीं मिले। माना जा रहा है कि इन राज्यों में थरूर को वोट मिलना भी मुश्किल है। इसी के बाद पार्टी ने किसी कार्यकर्ता को पोलिंग एजेंट बनाने की हरी झंडी दे दी है। कांग्रेस संविधान के मुताबिक वोट डालने वाले डेलिगेट्स ही पोलिंग एजेंट होते हैं।

कर्नाटक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल डेलिगेट्स के लिए कंटेनर में पोलिंग बूथ बनाया गया है।
कर्नाटक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल डेलिगेट्स के लिए कंटेनर में पोलिंग बूथ बनाया गया है।

चुनाव का अपडेट्स…

  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने AICC हेडक्वार्टर में वोट डाला। वोटिंग के बाद सोनिया ने कहा- मैं इसका लंबे समय से इंतजार कर रही थी।
  • कर्नाटक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल डेलिगेट्स के लिए कंटेनर में स्पेशल बूथ बनाया गया है। राहुल ने यहीं पर वोटिंग की है।
  • सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू होगी। डेलिगेट्स शाम 4 बजे तक वोट डाल सकेंगे। डेलिगेट्स PCC ऑफिस में जाकर मतपत्र पर अपनी पसंद के प्रत्याशी के आगे सही का निशान लगाएंगे और उसे फोल्ड करके मतपेटी में डाल देंगे।
  • राजस्थान के CM अशोक गहलोत जयपुर कांग्रेस ऑफिस में अध्यक्ष पद के लिए वोट डाला।
    राजस्थान के CM अशोक गहलोत जयपुर कांग्रेस ऑफिस में अध्यक्ष पद के लिए वोट डाला।
    मध्यप्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ ने इंदिरा भवन भोपाल में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोट डाला।
    मध्यप्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ ने इंदिरा भवन भोपाल में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोट डाला।
    पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग किया।
    पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग किया।

    खड़गे VS थरूर: 2 बयान…

    1. शशि थरूर- कांग्रेस की किस्मत का फैसला कार्यकर्ता करेंगे। कांग्रेस में परिवर्तन का दौर शुरू हो गया है। मैंने खड़गे जी से बात की है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। परिणाम कुछ भी हो, हम सहयोगी बने रहेंगे।

    2. मल्लिकार्जुन खड़गे- यह हमारे आंतरिक चुनाव का हिस्सा है। हमने एक-दूसरे से जो कुछ भी कहा वह मैत्रीपूर्ण ही है। हमें मिलकर पार्टी बनानी है। थरूर ने मुझे फोन किया और शुभकामनाएं दीं और मैंने भी उन्हें मुबारकबाद दी है।

    36 पोलिंग स्टेशन पर 67 बूथ बनाए गए
    कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी (CEA) ने बताया कि चुनाव में 36 पोलिंग स्टेशन, 67 बूथ होंगे। सबसे ज्यादा 6 बूथ UP में होंगे। हर 200 डेलिगेट्स के लिए एक बूथ बनाया गया है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल राहुल गांधी समेत 47 डेलिगेट्स कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डालेंगे। यहां यात्रा के कैंप पर अलग से बूथ बनाया जाएगा।

    आखिरी बार 1998 में वोटिंग से हुआ चुनाव
    कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए आखिरी बार साल 1998 में वोटिंग हुई थी। तब सोनिया गांधी के सामने जितेंद्र प्रसाद थे। सोनिया गांधी को करीब 7,448 वोट मिले, लेकिन जितेंद्र प्रसाद 94 वोटों पर ही सिमट गए। सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने पर गांधी परिवार को कभी कोई चुनौती नहीं मिली।

  • मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला
    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 24 से 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल करने का समय तय हुआ था। शुरुआत में माना जा रहा था कि गांधी परिवार के करीबी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय है, लेकिन मुख्यमंत्री पद न छोड़ने की उनकी मंशा के कारण ये नहीं हो सका। उनके बाद मध्य प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह का नाम भी खूब चला।

    नामांकन की आखिरी तारीख 30 सितंबर को शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे ने नामांकन दाखिल किया। मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन में कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता शामिल हुए थे, इससे यह मैसेज गया कि खड़गे गांधी परिवार के प्रत्याशी हैं।

    भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं राहुल गांधी
    कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के ज्यादातर नेता राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाना चाहते थे, लेकिन राहुल इसके लिए तैयार नहीं हुए। राहुल इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा श्रीनगर तक जाएगी। इन दिनों यह यात्रा कर्नाटक में है।

  • 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण:शाम 4 बजे से दिखेगा, इसलिए गोवर्धन पूजा एक दिन टली
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा इस राज्य में हुआ मतदान, जानिए यूपी-बिहार में कितनी हुई वोटिंग?

acn18.com / लोकसभा के दूसरे चरण का मतदान आज 26 अप्रैल को हो रहा है। इस चरण में 13...

More Articles Like This

- Advertisement -