spot_img

मुलायम के दर्शन के लिए लाखों लोग उमड़े:पत्नी मालती के मेमोरियल के करीब होगा अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि के लिए कन्नौज से लाए गए फूल

Must Read

acn18.com लखनऊ/सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को सैफई में अंतिम संस्कार होगा। नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे हैं। अभी उनकी पार्थिव देह को आखिरी विदाई के लिए यहां के मेला ग्राउंड ले जाया गया है। दोपहर 3 बजे तक यहां आम लोग दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद नेताजी का अंतिम संस्कार होगा।

- Advertisement -

बारिश के बीच रातोंरात बना ऐलेवेटेड प्लेटफॉर्म, पत्नी के मेमोरियल के करीब
मुलायम के अंतिम संस्कार के लिए सैफई में बारिश के बीच प्लेटफॉर्म बनाया। रातोंरात इस प्लेटफॉर्म को बनाने के लिए लोगों और मशीनों ने लगातार काम किया। 50 मजदूर रातभर लगे रहे। मुलायम की पत्नी मालती देवी के मेमोरियल के करीब ही 3 फीट ऊंचा प्लेटफॉर्म बनाया गया है। 30×30 फीट की इस जगह में 10 हजार ईंटें लगाई गई हैं। मालती देवी की 2003 में मृत्यु हो गई थी। मेलाग्राउंड में ही 5 साल पहले तक सैफई महोत्सव होता था।

इसी जगह पर मुलायम का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसे रातभर में तैयार किया गया।
इसी जगह पर मुलायम का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसे रातभर में तैयार किया गया।

कन्नौज के फूलों से दी जा रही श्रद्धांजलि
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया जाएगा। कन्नौज के फूलों से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। इत्र नगरी से लकड़ियों और फूलों की खेप लेकर सपा नेता सैफई पहुंच गए हैं।

राजनाथ, ममता, चंद्रबाबू, गहलोत मौजूद रहेंगे

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी और अन्य नेताओं ने अंतिम श्रद्धांजलि दी। भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़ कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी सैफई पहुंच सकते हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, ​सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, JDU नेता केसी त्यागी और UP कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

मेलाग्राउंड में लाखों मुलायम समर्थक मौजूद हैं। नारेबाजी हो रही है- जब तक सूरज-चांद रहेगा, नेताजी का नाम रहेगा।
मेलाग्राउंड में लाखों मुलायम समर्थक मौजूद हैं। नारेबाजी हो रही है- जब तक सूरज-चांद रहेगा, नेताजी का नाम रहेगा।

घर के बाहर रात से सुबह तक जमा रहे हजारों कार्यकर्ता

नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए शाम से ही लोग सैफई पहुंचने लगे थे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भास्कर से कहा कि देर रात करीब 5 हजार लोग उनके घर के बाहर थे। लोगों ने ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, नेताजी का नाम रहेगा’ नारे लगाए। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम ही सैफई पहुंचे और नेताजी को श्रद्धांजलि दी।

नेताजी के पार्थिव शरीर को सोमवार की रात आवास पर रखा गया था। यहां करीबी लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
नेताजी के पार्थिव शरीर को सोमवार की रात आवास पर रखा गया था। यहां करीबी लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़। कई बार धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई।
नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़। कई बार धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई।
मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार शाम को सैफई पहुंचा। इस दौरान अंतिम दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े। हर कोई अपने फोन में उनकी अंतिम तस्वीर कैद करना चाहता था।
मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार शाम को सैफई पहुंचा। इस दौरान अंतिम दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े। हर कोई अपने फोन में उनकी अंतिम तस्वीर कैद करना चाहता था।
सोमवार को CM योगी सैफई पहुंचे। उन्होंने मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी।
सोमवार को CM योगी सैफई पहुंचे। उन्होंने मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी।

गुरुग्राम में सोमवार सुबह हुआ था निधन
मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। 82 साल के मुलायम सिंह करीब 2 साल से ब्लड प्रेशर और यूरिन इन्फेक्शन जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। मुलायम सिंह यादव 2 साल से बीमार चल रहे थे।

यह फोटो आजम खान और उनके बेटे अब्दुला की है। सोमवार देर रात दोनों ने मुलायम को श्रद्वांजलि दी।
यह फोटो आजम खान और उनके बेटे अब्दुला की है। सोमवार देर रात दोनों ने मुलायम को श्रद्वांजलि दी।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -