spot_img

बस में आग लगने से 11 जिंदा जले, 38 जख्मी:बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी, ज्यादातर लोगों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई

Must Read

acn18.com महाराष्ट्र/ महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बस और आयशर ट्रक के बीच टक्कर से बस के अगले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते 20 मिनट में बस धू-धूकर जल गई।

- Advertisement -

हादसे में बस में सवार 11 लोग जिंदा जल गए। इनके अलावा, 38 यात्री जख्मी हुए हैं। बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी। दुर्घटना सुबह 4:30 बजे की है। ज्यादातर लोगों ने बस से कूदकर जान बचाई।

45 से 50 लोग सवार थे
हादसा नासिक-औरंगाबाद रूट पर नंदूरनाका के पास हुआ। बस चिंतामणि ट्रेवल्स की थी। इसमें 45-50 लोग सवार थे। पुलिस उपायुक्त अमोल तांबे ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 10 लोगों की मौत हुई है। पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। उधर, महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने कहा है कि घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।

दुर्घटना के वक्त कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नही था। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तो उसे बस और ट्रक तकरीबन 50 मीटर दूर नजर आई। ट्रक के डीजल टैंक में ब्लास्ट हुआ था। इसलिए माना जा रहा है कि डीजल टैंकर के ब्लास्ट होने के बाद इससे निकला डीजल बस के पास चला गया और बस में आग लग गई।

दरअसल दोनों के बीच 90 डिग्री में टक्कर हुई है। दुर्घटना कैसे हुई है इसको लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नही आया है।

चश्मदीद ने बताया- अचानक शोर की आवाज से उठे, दूसरा जीवन मिल गया
पूजा चव्हाण नाम की एक महिला यात्री ने बताया, ‘मैं अपने दो बच्चों के साथ बस यात्रा कर रही थी। हम सो रहे थे तभी अचानक लोगों का शोर सुनाई दिया। बस के अगले हिस्से में आग नजर आई। इसके बाद हमने खिड़की से अपने दोनों बच्चों के साथ छलांग लगा दी। इसमें उनका हाथ झुलस गया है। हालांकि, इस कोशिश से मेरे दोनों बच्चे सेफ हैं। हमें दूसरा जीवन मिला है। अगर कुछ देर हो जाती तो हमारे साथ कुछ भी हो सकता था।’

खिड़की से कूदकर बचाई जान
वाशिम जिले के लोनी की रहने वाली अनीता सुकदेव चौधरी ने बताया, ‘जब मैं सो रही थी, बस और ट्रक में टक्कर हुई। मैं सीट से नीचे गिर पड़ी। इसके बाद बस के अगले हिस्से से आग की लपटें निकलने लगी। मैंने खिड़की से कूद कर जान बचाई। 20 मिनट बाद दमकल की गाड़ी यहां पहुंची।’

यवतमाल के पिराजी सुभाष धोत्रे ने बताया, ‘मैं अपने चाचा-चाची के साथ कल्याण जा रहा था। सभी लोग सोए हुए थे। आग से चाचा जी काफी झुलस गए हैं। हालांकि, समय पर खिड़की से कूदने के कारण हम तीनों की जान बच गई।’

बस के अगले हिस्से में ज्यादा जनहानि
ऐसा कहा जा रहा है कि सबसे ज्यादा जनहानि बस के अगले हिस्से में हुई। सुबह का समय होने के कारण ज्यादातर यात्री सो रहे थे, इसलिए उन्हें भागने का मौका नही मिल सका। मरने वालों में बस का ड्राइवर और कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपए देने का ऐलान किया है। घायलों को फ्री में इलाज करवाया जाएगा। शिंदे ने कहा- 3 लोगों को प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हादसे को गंभीरता से लिया जाएगा और इसकी जांच कराई जाएगी।

लापरवाही की 2 तस्वीरें…

समय पर एंबुलेंस नही पहुंचने के कारण शवों को इस हाल में दूसरी बस में डाल कर सिटी हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
समय पर एंबुलेंस नही पहुंचने के कारण शवों को इस हाल में दूसरी बस में डाल कर सिटी हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
सिटी बस में ले जाया जा रहा एक मृतक का शव। हादसे के 5 घंटे बाद भी लोगों के शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल सकी।
सिटी बस में ले जाया जा रहा एक मृतक का शव। हादसे के 5 घंटे बाद भी लोगों के शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल सकी।

कटघोरा, मां दुर्गा की प्रतिमाओं का किया गया विवर्जन

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएम मोदी-राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस, 29 अप्रैल तक मांगा जवाब, जानिए पूरा मामला 

acn18.com नई दिल्ली/ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों पर चुनाव आयोग ने पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल...

More Articles Like This

- Advertisement -