spot_img

संगीत आचार्यों के लिए सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, छात्रों ने शाष्त्रीय संगीत व नृत्य की दी प्रस्तुती

Must Read

Acn18.com/नगर निगम के वार्ड नंबर 15 ढोढ़ीपारा में संगीत आचार्य का सम्मान करने के लिए एक कार्याक्रम का आयोजन किया गया। जिला योजना समिती के सदस्य धनसाय साहू की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथी महापौर राजकिशोर प्रसाद व विशिष्ट अतिथी सभापति श्यामसुंदर सोनी रहे। सम्मान समारोह में संगीत की शिक्षा देने वाले गुरुजनों का सम्मान किया गया वहीं बच्चों ने शाष्त्रीय संगीत की प्रस्तुती दी।

- Advertisement -

कोरबा सहित पूरे देश में पांच सितंबर को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। लेकि न यहां अभी भी इस दिन विशेष को मनाने का दौर जारी है साथ ही अपने अपने क्षेत्र में बच्चों को शिक्षा दीक्षा देने वाले गुरुजनों का सम्मान भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम कोरबा के वार्ड नंबर 15 ढोढ़ीपारा में संगीत आचार्यों का सम्मान करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय पार्षद व जिला योजना समिती के सदस्य धनसाय साहू की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथी महापौर राजकिशोर प्रसाद व विशिष्ट अतिथी सभापति श्यामसुंदर सोनी रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा संगीत की शिक्षा देने वाले आचार्यों का सम्मान किया गया। इतना ही नहीं छात्रों ने शाष्त्रीय संगीत व नृत्य की प्रस्तुती दी जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर सराहा।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

तीसरी बार प्रधानमंत्री को मौका देने जनता तैयार.पसान में मुख्यमंत्री विष्णु देव ने सभा को संबोधित किया

ACN18.COM कोरबा / कोरबा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार लगातार तेज हो रहा है। जिले के सीमांत क्षेत्र पसान...

More Articles Like This

- Advertisement -