spot_img

लखनऊ के लेवाना होटल में आग, दो की मौत:खिड़कियां तोड़कर 18 लोगों को बाहर निकाला, धुआं भरने से कई बेहोश हुए

Must Read

UP की राजधानी लखनऊ में सोमवार को लेवाना होटल में आग लग गई। इस अग्निकांड में 2 लोगों की मौत हो गई है। यहां कई लोग फंसे हैं, इन्हें खिड़की तोड़कर निकालने की कोशिशें जारी हैं। अब तक 18 लोगों को निकाला गया है। 15 के भीतर फंसे होने की खबर है।

- Advertisement -

 

धुआं भर जाने की वजह से कई लोग बेहोश हो गए हैं। कुछ लोगों के झुलसने की भी सूचना है। दमकल की 15 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। मौके पर एंबुलेंस भी मौजूद हैं।

 

 

 

 

30 कमरों के होटल में 18 में लोग ठहरे हुए थे

 

लखनऊ DM सूर्य पाल गंगवार हादसे के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा,”होटल में 30 कमरे हैं। हादसे के वक्त 18 कमरे बुक थे। कुछ लोगों ने हादसे से पहले होटल छोड़ा भी था। अभी हमारे पास 30 से 35 लोगों के फंसे होने की सूचना थी। ज्यादातर को निकाल लिया गया है। रूम नंबर 204 में फंसे हुए शख्स को मोबाइल के जरिए ट्रेस किया जा रहा है। रेस्क्यू आपरेशन जारी है।”

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

अपने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए कांग्रेस की सरकार चुनें,भाजपा आई तो आदिवासियों की जमीन छिनेगी और अडाणी कोयला खोदेंगे

कोरबाl कोरबा लोकसभा की सांसद व प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने संसदीय क्षेत्र के पाली-तानाखार विधानसभा अंतर्गत विभिन्न गांवों...

More Articles Like This

- Advertisement -