spot_img

अधीर रंजन ने मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहा, संसद में हंगामा:स्मृति बोलीं- सोनिया माफी मांगें, कांग्रेस नेता ने कहा- जुबान फिसल गई, फांसी चढ़ा दो

Must Read

acn18.com नई दिल्ली/ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह दिया। इसके बाद गुरुवार को इस बयान को लेकर महिला भाजपा सांसदों ने सदन में हंगामा किया। हाथों में सोनिया माफी मांगें का पोस्टर लेकर उन्होंने नारेबाजी की। स्मृति ईरानी ने कहा कि सोनिया गांधी को माफी मांगनी होगी। लोकसभा और राज्यसभा में हुए हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित की गई।

- Advertisement -

हंगामे के बीच अधीर रंजन ने गुरुवार को संसद के बाहर अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने माफी मांगने से साफ इनकार किया पर बोले- गलती से मैंने मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह दिया, अब आप मुझे फांसी पर चढ़ाना चाहते हैं तो चढ़ा दीजिए। सत्ताधारी दल तिल का ताड़ बनाने की कोशिश कर रहा है।

स्मृति ने सदन में कहा- कांग्रेस गरीब और आदिवासियों की विरोधी है। अपनी गलती पर माफी मांगने की जगह कांग्रेस सीनाजोरी कर रही है। सोनिया गांधी को कांग्रेस की तरफ से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने हर भारतीय नागरिक का अपमान किया है।

इस पर मीडिया को जवाब देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि अधीर पहले ही अपनी गलती मान चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद में कहा- कांग्रेस ने राष्ट्रपति का नहीं, पूरे देश का अपमान किया है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद में कहा- कांग्रेस ने राष्ट्रपति का नहीं, पूरे देश का अपमान किया है।

अधीर रंजन ने कहा था- राष्ट्रपत्नी सबके लिए हैं
अधीर रंजन से बुधवार को जब मीडिया ने पूछा था कि आप राष्ट्रपति भवन जा रहे थे, जाने नहीं दिया गया। तब उन्होंने कहा था कि आज भी जाने की कोशिश करेंगे। हिंदुस्तान की “राष्ट्रपत्नी’ सबके लिए हैं। हमारे लिए क्यों नहीं।

पहली बार संसद की कार्यवाही भाजपा के कारण रुकी
मौजूदा सत्र में विपक्ष लगातार महंगाई और GST के मुद्दे पर हंगामा कर रहा है। 18 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र के पहले दिन महंगाई को लेकर राज्यसभा में हंगामा हुआ था। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही 19 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। 20 जुलाई को लोकसभा पहले शाम 4 बजे तक, फिर पूरे दिन के लिए रोकी गई। इसके बाद GST को लेकर हंगामे के बाद राज्यसभा दोपहर से ही पूरे दिन के लिए स्थगित रही। इस सप्ताह संसद में हंगामा करने के कारण लोकसभा के चार और राज्यसभा के 20 सांसद सस्पेंड किए गए हैं।

देखिए वीडियो : बेबी सारथी के हत्यारे को फांसी की सजा देेने की मांग,शिवरीनारायण में निकाला गया कैंडल मार्च

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने कॉप ऑफ द मंथ, एक आरक्षक बर्खास्त और तीन सस्पेंड 

acn18.com रायपूर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी...

More Articles Like This

- Advertisement -