spot_img

छत्तीसगढ़ः भगवान के दर्शन कराने के नाम पर जेवरों की ठगी, प्रदेश में ठग गिरोह सक्रिय, तीन ठग गिरफ्तार

Must Read
छत्तीसगढ़ में ठग गिरोह सक्रिय, रायपुर से चोरी कर दुर्ग में छिपे तीन ठग गिरफ्तार|दुर्ग-भिलाई,durg-bhilai - Dainik Bhaskar

महिला से ठगी करता आरोपी

- Advertisement -

ACN18.COM दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य में एक ऐसा ठग गिरोह सक्रिय है, जो भगवान के साक्षात दर्शन कराने का दावा करता है। जब भोले भाले लोग उनकी बातों में आ जाते हैं तो वो उनके जेवरों की ठगी करके रफूचक्कर हो जाते हैं। दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे ही ठग गिरोह गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस ठग गिरोह को किया गिरफ्तार - Dainik Bhaskar

पुलिस ने इस ठग गिरोह को किया गिरफ्तार

भगवान के दर्शन कराने के नाम पर जेवर की ठगी। ये पढ़कर आप चौंक गए होंगे, लेकिन यह सच है। ये सब कैसे होता है ये दुर्ग पुलिस ने खुद बताया है। एएसपी सिटी संजय ध्रुव ने बताया कि पकड़े गए गिरोह में एक महिला व दो पुरुष शामिल हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 4 मई को डीडी नगर थाना क्षेत्र से एक महिला से जेवरों की ठगी की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी साधू का भेष बदलकर जाता है। वह महिलाओं को अधिक टारगेट करते हैं, क्योंकि महिलाएं जल्द झांसे में आ जाती हैं। साधू के रूप में जाकर आरोपी यह दावा करता है वह भगवान के साक्षात दर्शन कराएगा। वह झोले में झांककर बोलता है कि देखो भगवान दिख रहे हैं। जब महिला बोलती है कि उसे नहीं दिख रहे तभी उसका दूसरा साथी वहां पहुंचता है और वह देखकर कहता है उसे भी भगवान दिख रहे हैं। इसके बाद साधू बोलता है कि महिला ने सोने के आभूषण पहने हैं, इसलिए भगवान दर्शन नहीं दे रहे। साधू की बातों में आकर महिला जैसे ही जेवर उतारती है, साधू उसके जेवर लेकर अपने दूसरे साथी दे देता है। इसके बाद बोलता है कि भगवान ने उसके जेवर ले लिया। इसके बाद वह महिला को चकमा देकर वहां से भाग जाता है।

आरोपियों को किया डीडी नगर पुलिस के हवाले 

दुर्ग पुलिस के मुताबिक उन्होंने रायपुर पुलिस की सूचना पर भिलाई पावर हाउस स्थित लैंडमार्क होटल से एक महिला व दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। ये ठग वार्ड 1 मालेगांव अमरावती महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार किए गए ठग का नाम राजेंद्र किशन शिंदे (45 वर्ष) और धर्मेंद्र दशरथ सावंत (43 वर्ष) है। इनके साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के पास से पुलिस ने करीब दो लाख रुपये के जेवरात बरामद किया है। डीडी नगर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से दुर्ग पुलिस को टिप दी थी की आरोपी दुर्ग की तरफ गए हैं। तब होटलों में चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ा गया।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गिरोह सक्रिय 

एएसपी सिटी ने बताया कि यह गिरोह महाराष्ट्र राज्य के अमरावती जिले का रहने वाला है। यह गिरोह छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश राज्य में सक्रिय है। गिरोह के तीन सदस्य पकड़े जा चुके हैं। दूसरे साथियों पकड़ने के लिए पुलिस छापामार कार्रवाई कर रही है।

गांधी पुतला के पास निर्माण सामग्री की बिक्री , सार्वजनिक जगह का उपयोग, बेजा कब्जा की कोशिश

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बालको के अग्निशमन सेवा सप्ताह से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को मिला बढ़ावा

बालकोनगर, 25 अप्रैल, 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अग्नि सुरक्षा अभियान के साथ...

More Articles Like This

- Advertisement -